अमेरिकी फेड ने लगातार चौथी बार ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव

Join Us

मुंबई, (आरएनएस)। अमेरिकी फेडरल रिजर्व (यूएस फेड) ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दरों को लगातार चौथी बैठक के लिए 4.25-4.50 फीसदी पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया, जिससे उभरती आर्थिक स्थितियों के बीच अपना सतर्क रुख बरकरार रखा. फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि दरों को स्थिर रखने का फैसला फेड के अधिकतम रोजगार और स्थिर मुद्रास्फीति के दोहरे लक्ष्यों का समर्थन करने के लिए लिया गया था.पॉवेल ने फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि हमारे लक्ष्यों के समर्थन में, आज फेडरल ओपन मार्केट कमेटी ने हमारी नीतिगत ब्याज दर को अपरिवर्तित छोडऩे का निर्णय लिया है. हमारा मानना है कि मौद्रिक नीति का वर्तमान रुख हमें संभावित आर्थिक विकासों पर समय पर प्रतिक्रिया देने के लिए अच्छी स्थिति में रखता है.फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) ने अपने बयान में कहा कि वह ब्याज दरों में कोई और बदलाव करने से पहले आने वाले आंकड़ों, आर्थिक दृष्टिकोण और जोखिम संतुलन का आकलन करना जारी रखेगी.फेड के आर्थिक अनुमानों (एसईपी) से पता चला है कि इस साल जीडीपी बढ़ोतरी का औसत पूर्वानुमान 1.4 फीसदी और अगले साल 1.6 फीसदी है.

Previous articleमाइक्रोसॉफ्ट बड़े स्तर पर छंटनी की बना रही योजना, हजारों कर्मचारियों की जाएगी नौकरी
Next articleग्रीन फ्लोरल ड्रेस में मोनालिसा ने बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान, दुबई वेकेशन से शेयर की स्टनिंग तस्वीर