शेयर बाजार गिरावट पर बंद

Join Us

मुम्बई (ए)। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को भी गिरावट पर बंद हुआ। इस प्रकार लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बाजार में गिरावट रही। आज सुबह दुनिया भर के बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच ही ईरान और इजरायल के बची संघर्ष बढऩे से भी निवेशक बाजार से दूर रहे। इस कारण बाजार नीचे आया है। दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 82.79 अंक की गिरावट के साथ ही 81,361.87 अंकों पर बंद हुआ। वहीं इसी प्रकार 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 18.80 अंकों की गिरावट के साथ ही 24,793.25 अंकों पर बंद हुआ। वहीं गत दिवस भी बाजार गिरावट पर बंद हुआ था।
आज सेंसेक्स की 30 में से केवल 8 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि बाकी की सभी 22 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 17 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए और बाकी की सभी 33 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 1.57 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि अडाणी पोट्र्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.50 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज टाइटन के शेयरों में 0.74 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.45 फीसदी, भारती एयरटेल 0.43 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 0.32 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 0.31 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.13 फीसदी की बढ़त रही।
वहीं बजाज फाइनेंस के शेयर 2.19 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.95 फीसदी, इंडसइंड बैंक 1.73फीसदी, नेस्ले इंडिया 1.28 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक 1.13 फीसदी, एनटीपीसी 1.07 फीसदी, बजाज फिनसर्व 1.05 फीसदी, टाटा स्टील 0.99 फीसदी, इंफोसिस 0.95 फीसदी, टीसीएस 0.89 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.58 फीसदी, पावरग्रिड 0.50 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.41 फीसदी रही।
इससे पहले आज सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला।
सेंसेक्स आज सुबह 98 अंक टूटकर 81,347 पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 24 अंकों की गिरावट के साथ ही 24,788 पर कारोबार कामकाज करता दिखा।
बाजार में इस गिरावट का कारण अमेरिका के फेडरल रिजर्व का ब्याज दरों को यथावत बनाए रखना, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव, निफ्टी एफएंडओ की एक्सपायरी आदि रही। सुबह करीब 7:30 बजे गिफ्ट निफ्टी वायदा 60 अंकों की गिरावट के साथ 24,766 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था, जो बाजार में नकारात्मक शुरुआत का संकेत दे रहा है।
एशिया-पैसिफिक बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गयी है। निवेशकों की नजर एक ओर जहां अमेरिका की मौद्रिक नीति पर है, वहीं दूसरी ओर इजरायल-ईरान संघर्ष को लेकर बाजार टूटा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 0.63 फीसदी गिरा, टोपिक्स इंडेक्स 0.44 फीसदी गिरा, कोरिया का कोस्पी शुरू में बढ़त के बाद 0.18 फीसदी नीचे आया। ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स 200 में भी गिरावट रही।
इस बीच, अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को चौथी बार 4.25फीसदी से 4.50 फीसदी के स्तर पर बनाए रखा। फेड अधिकारियों का मानना है कि भले ही आर्थिक अनिश्चितता थोड़ी कम हुई हो पर 2025 में दो बार दरों में कटौती की संभावना बनी हुई है। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को मिश्रित रुख रुख के साथ बंद हुए। डाउ जोन्स 0.10 फीसदी गिरा, एसएंडपी 500 में 0.03फीसदी की हल्की गिरावट रही, नैस्डैक कंपोजिट 0.13फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं गत दिवस भी भारतीय बाजार गिरावट पर बंद हुआ था।

Previous articleगोल्ड लोन पर आरबीआई के नए नियमों से आ सकता है ये बदलाव : रिपोर्ट
Next articleमाइक्रोसॉफ्ट बड़े स्तर पर छंटनी की बना रही योजना, हजारों कर्मचारियों की जाएगी नौकरी