भारतीय बेलदार जन-जागरण महासभा ने की उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Join Us

 बेलदार आयोग बनाये जाने की मांग
सीहोर। भारतीय बेलदार जन-जागरण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हरिश कौशल ने भारतीय बेलदार जन जागरण लूनिया महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कौशल, भारतीय बेलदार जन जागरण  महासभा के जिला अध्यक्ष नितिन कौशल, जिला अध्यक्ष इंदौर एवं बेलदार समाज के वरिष्ठजनों के साथ उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई है कि म.प्र. में बेलदर समाज बहुत बड़ी तादात में निवास करती है जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पौषण करती है। बेलदार समाज का पुस्तेनी काम मकान, तालाब, कुएँ, गड्डे खोदने, गिट्टी बोल्डर, खदाने खोदना रोड नाली बनाना आदि के काम करती है। बेलदार समाज जो कि पुर्वजो से यही कार्य करते चले आ रहे है। बेलदार समाज भाजपा समर्थक है लेकिन शासन- प्रशासन में ना तो हमारे अध्यक्ष है और ना ही विधायक या मंत्री है। मध्य प्रदेश में हमारी समाज शासन की अनेक योजनाओं से वंचित हैं। पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान  ने बेलदार समाज के महा सम्मेलन में दिनांक 24 जुलाई 2018 मुख्यमंत्री निवास प्रांगगण में कार्यक्रम के दौरान बेलदार आयोग बनाने का आश्वाशन दिया था।  गरीब पिछड़ी अनुसूचित जाति के दबेकुचले वंचित लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोडऩे के लिये।  मुख्यमंत्री निवास पर 2018 से आज तक बेलदार समाज का परिचय सम्मेलन नहीं हुआ एवं शासन स्तर पर हमारी समाज को कोई हिस्से दारी नहीं मिली। मांग की गई है कि शीघ्र ही बेलदार आयोग बनाया जावे।

Previous articleकुर्मी समाज सभी समाजों का सम्मान करती है-मांगीलाल कुर्मी लखन लाल गौर
Next articleराहत प्रकरणों में पीड़ितों को शीघ्र ही सहायता राशि उपलब्ध किया जाना सुनिश्चित करें : कलेक्टर सोनिया मीना