आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि- आज आपका दिन अच्छे पल लेकर आया है। रूका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है। आज व्यस्तता से भरी दिनचर्या रहेगी, फिर भी आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा लेंगे। आज घर में खास मेहमानों के आने से खुशी भरा माहौल रहेगा। अगर आप किसी उद्देश्य से यात्रा का प्लान कर रहे हैं, तो वह उत्तम रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उतने ही बढिय़ा नतीजे भी मिलेंगे।
वृष राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे जिनसे अच्छा ताल मेल बनेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स के व्यापारियों का कारोबार तेजी से आगे बढेगा। आज काम करने के तरीको में बदलाव न करके मौजूदा स्थिति पर ही फोकस करेंगे। आज बिजनेस के कामों में कोई भी फैसला लेते वक्त परिवार वालों की सलाह जरूर लें, आपको उचित समाधान मिलेगा।
मिथुन राशि- आज आपका दिन आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है। आज नया सीखने की चाहत आपके अनुभव को और अधिक बढ़ाएगी। आज कोई भी समस्या होने पर अनुभवी लोगों का सहयोग मिलने से समस्या दूर होगी। आज राजनीतिक व सामाजिक संपर्क सूत्र आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
कर्क राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिये आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है। आज ऑफिस में खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करने का बेहतरीन समय है। नौकरी कर रहे व्यक्ति अपने उच्चाधिकारियों के साथ अच्छा व्यव्हार करेंगे और समय पर अपने काम को पूरा करें।
सिंह राशि- आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन में चल रही नोक झोंक ख़त्म होगी, जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत बनेगा। आज व्यवसाय में भविष्य की कार्य योजनाओं के लिए उचित मंथन करने की जरूरत है। आज व्यवसायिक कामों में सहयोगियों और जीवनसाथी के निर्णय को प्राथमिकता देंगे।
कन्या राशि- आपका दिन आपके परिवार वालों के लिए खुशियां लेकर आया है। आज अपनी दिनचर्या को लेकर बनाए गए नियम आपको राहत देंगे तथा कार्य व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएंगे। आज किसी विशेष पॉलिसी में निवेश निकट भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। आज पैतृक संपत्ति से संबंधित मामला आपसी मध्यस्थता से हल हो सकता है।
तुला राशि- आज आपका दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज जरुरी काम के लिए समय निकालना मुश्किल होगा, लेकिन दोपहर बाद समय मिल जायेगा। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की आज फायदेमंद डील हो सकती हैं। आज कार्यस्थल पर पेपर वर्क करते समय सावधानी रखने की जरुरत होगी। आज जीवनसाथी तथा परिवारजनों के सहयोग से घर में सुखद व्यवस्था रहेगी।
वृश्चिक राशि- आज आपका दिन ठीक – ठाक बीतेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखन, बौद्धिक आदि कार्यों से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज किसी पर भी भरोसा करने से पहले सोच विचार अवश्य कर लें। आज व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ घरेलू जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी।
धनु राशि- आपके लिए अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। आज आपको गतिविधियों को गोपनीय रखना होगा साथ ही आसपास की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आज दूसरों से मदद की उम्मीद ना रखकर अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। ध्यान रखें कि आपकी जिद से आपका काम खराब हो सकता है।
मकर राशि- आज आपके लिए दिन पाजि़टिव रहेगा। ऑफिस में कलीग्स के साथ आपकी अच्छी बनी रहेगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने क्षेत्र में अच्छी मेहनत करेंगे। आज दिन की शुरुआत में कोई उलझन रह सकती है, लेकिन परिवार की मदद मिलेगी।
कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आज आप पर अधिक जिम्मेदारियां रहेंगी जिन्हें आप काफी हद तक पूरा भी कर लेंगे। नए लोगों से जुडऩे से आपको कई बेहतरीन जानकारियां भी मिलेंगी। आज आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताने से आप अपने अंदर शांति महसूस करेंगे। आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा, अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी।
मीन राशि- आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज कारोबारी गतिविधियों को व्यवस्थित करने में अभी और कोशिश करनी होंगी। अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाएंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपका उचित तालमेल बना रहेगा। इस राशि के लोगों को अपनी जिम्मेदारियों को समझकर काम नियत समय पर पूरा करने की जरूरत है। लवमेट आज घूमने जाने का प्लान बनायेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयासरत छात्रों के लिए बड़ी सफलता के योग बन रहे हैं। आर्थिक रूप से मजबूती बनी रहेगी। संचार से जुड़ी किसी नयी तकनीक से फायदा जरुर मिलेगा।

Previous articleछात्रों की खुदकुशी
Next articleदिल्ली समेत देश के बाकी हिस्सों में कब पहुंचेगा मानसून? मौसम विभाग ने बता दी तारीख