“धरती आबा ग्राम उत्कर्षं अभियान” (DAJGUA) एवं “प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान” (PM-JANMAN) जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति शिविर

Join Us

सीहोर/“धरती आबा जन भागीदारी अभियान” का संचालन 15 जून से 30 जून 2025 तक किया जाना है। इस अभियान के तहत प्रत्येक जिले, विकासखण्ड एवं ग्राम स्तर तक सभी जनजातीय हितग्राहियों को उनकी पात्रता अनुसार लाभ दिलाये जाने का विशेष अभियान कैम्प के माध्यम से चलाया जाना है। इस अभियान के तहत आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन खाते, छात्रवृत्ति जैसी अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का का लाभ दिया जाना है। “धरती आबा जन भागीदारी अभियान” के सफल संचालन के लिए जनातीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव श्री गुलशन बामरा ने सभी संबंधित विभाग प्रमुखों को योजना के क्रियान्वयन के लिए निर्देश जारी किये है और सभी से अपेक्षा कि है कि अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजना जिनका लाभ धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत हितग्राहियों के व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से दिया जाना है। उन योजनाओं का संतृप्ति स्तर तक लाभ प्रदान करने के लिए 15 जून से 30 जून 2025 के मध्य कैम्पस के माध्यम से संघन अभियान चलाकर प्रदान किया जाये। जिला स्तरीय अधिकारियों को इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेकर योजनाओं का लाभ दिलाये जाने के लिए निर्देश जारी किये गये है।

Previous articleबीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों को एक हजार से पच्चीस हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति
Next articleसंविदा पर नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पारिश्रमिक में वार्षिक वृद्धि