मप्र में कोरोना से तीसरी मौत-अब तक सामने आए 123 केस, 86 एक्टिव मामले

Join Us

भोपाल (ए.)। मध्यप्रदेश में कोरोना से इस साल तीसरी मौत हो गई है। इसकी पुष्टि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड-19 डैशबोर्ड पर की गई है, जिसमें बताया गया कि प्रदेश में कोरोना से एक और महिला की जान गई है। मृतक 52 वर्षीय महिला थीं, जिन्हें ब्रोंकियल अस्थमा था। उन्हें 25 साल पहले टीबी हो चुकी थी और वे मधुमेह से भी पीडि़त थीं। इन जटिल स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, महिला रतलाम की रहने वाली थीं और इंदौर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्हें 8 जून को सांस लेने में तकलीफ होने पर भर्ती किया गया था। 10 जून को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई और इसके बाद उन्हें एमआरटीबी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रेफर किया गया।
जहां 11 जून को उनकी मौत हो गई।

Previous articleअमेरिका ने भारत को दिए तीन कूटनीतिक झटके….लेकिन फिर भी मोदी चुप
Next article2027 की जनगणना होगी डिजिटल, मोबाइल ऐप से जुटाए जाएंगे जातीय समेत सभी आंकड़े