महाराष्ट्र के सांगली में शादी के 16 दिन बाद पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से काटा

Join Us

सांगली,(आरएनएस)। महाराष्ट्र के सांगली में इंदौर के राजा और सोनम रघुवंशी जैसा मामला सामने आया है। यहां भी एक महिला ने अपने पति को शादी के 17वें दिन मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने गुुरुवार को बताया कि आरोपी राधिका लोखंडे (27) ने 10 जून की रात को अपने पति अनिल लोखंडे (45) पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। घटना के समय अनिल सो रहा था।दोनों के बीच उस रात को काफी झगड़ा हुआ था।पुलिस ने बताया कि राधिका ने अनिल के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हत्या के बाद राधिका ने अपने चचेरे भाई को फोन किया और अपराध की जानकारी दी। उसने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने को राधिका को गिरफ्तार कर लिया और उसे 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। राधिका के खिलाफ भारत न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि प्रकाशनगर स्थित एकता कॉलोनी में रहने वाले अनिल की पहली पत्नी की मौत कैंसर से हो चुकी है। उनकी दो बेटियां थीं, जिनकी शादी हो गई है। अनिल अकेले रहते थे, ऐसे में उनके रिश्तेदारों ने सतारा जिले की राधिका से उनकी दूसरी शादी करा दी। शादी के बाद से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। 10 जून को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद राधिका ने हत्या कर दी। जांच जारी है।

Previous articleअहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन रिहायसी इलाके में क्रैश
Next articleअमेरिका ने भारत को दिए तीन कूटनीतिक झटके….लेकिन फिर भी मोदी चुप