ख्वाजा डब्ल्यूटीसी फाइनल में सबसे अधिक गेंद खेलकर शून्य पर आउट होने वाले तीसरे खिलाड़ी बने

Join Us

लॉड्र्स (ए)। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा यहां लॉड्र्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरु हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में अपना खाता भी नहीं खोल पाये। ख्वाजा सबसे अधिक गेंद खेलकर शुन्य पर आउट होने वाले संयुक्त रुप से तीसरे बल्लेबाज बन गये हैं। ख्वाजा सातवें ओवर में तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा ने अपना शिकार बनाया। उन्होंने अपनी पारी में 20 गेंदें खेली थीं। ।वहीं डब्ल्यूटीसी में इससे पहले तीन सलामी बल्लेबाजों डेविड वार्नर ने 22 गेंदें, शॉन मार्श ने 21 गेंदें और सैमी जोन्स ने 20 गेंदें खेली थीं। इस मैच में टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा, हमने सबसे अच्छा संयोजन चुना है। ये एक बेहतर फाइनल रहेगा।वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि पहले बल्लेबाजी में समस्य नहीं है। ये विकेट अच्छा लग रहा है।

Previous articleकोहली को कप्तान बनाकर उनका संन्यास टाला जा सकता था
Next articleजनता के लिए राहत भरी खबर, सस्ता होगा खाद्य तेल, महंगाई से मिलेगी राहत!