मुंबई में बड़ा ट्रेन हादसा, चलती ट्रेन से गिरने से 5 लोगों की मौत

Join Us

मुंबई, (आरएनएस)। मुंबई के ठाणे स्थित मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक दुखद हादसा हुआ है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल की ओर जा रही एक यात्री ट्रेन से 10-12 यात्री गिर पड़े। इनमें से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5-7 अन्य घायल हो गए।
सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई। कुछ लोगों का दावा है कि हादसा मुंबई-लखनऊ पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में हुआ है। घटना की जांच जारी है।रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा ट्रेन में अत्यधिक भीड़ के कारण हुआ, जिसमें कई यात्री दरवाजों पर लटककर यात्रा कर रहे थे। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ था, जब ट्रेन मुंब्रा स्टेशन से गुजर रही थी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीड़ के दबाव और दरवाजों पर असुरक्षित तरीके से लटके यात्रियों के कारण 10-12 यात्री चलती ट्रेन से गिर गए। इनमें से 5 की मौत हो गई, जबकि अन्य का उपचार जारी है।
सेंट्रल रेलवे ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर सीएसएमटी की ओर जा रहे कुछ यात्री चलती ट्रेन से गिर गए। दुर्घटना का कारण ट्रेन में अत्यधिक भीड़ माना जा रहा है।
रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दुर्घटना की जांच शुरू हो गई है। इसक हादसे के बाद लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

Previous articleदिल्ली-एनसीआर में नए पेट्रोल-डीजल टैक्सियों पर लगेगा बैन, जानिए कब से लागू होगा नियम
Next articleअखिल भारतीय त्रिदिवीय वेद संगोष्ठी आज से