100 डेज के निर्देशक पार्थो घोष नहीं रहे, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Join Us

मुंबई (आरएनएस)। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल, जाने-माने निर्देशक और फिल्म निर्माता पार्थो घोष का 9 जून को निधन हो गया है।
75 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया गया है। वह पिछले कुछ समय से हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। पार्थो के परिवार में उनकी पत्नी गौरी घोष हैं।
पार्थो के अचानक निधन से हर कोई गमगीन है। बॉलीवुड में भी मातम पसर गया है।
पार्थो ने अपने करियर की शुरुआत बतौर निर्देशक फिल्म 100 डेज से की थी। यह फिल्म 31 मई, 1991 को रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला।
फिल्म में जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
इसके बाद पार्थो ने बॉलीवुड को गीत (1992), दलाल (1993), तीसरा कौन (1994) और जीवन युद्ध (1997) जैसी फिल्में दीं।
1996 में आई फिल्म अग्नि साक्षी के लिए पार्थो ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था।
पार्थो को जीबन युद्ध (1997), गुलाम-ए-मुस्तफा (1997), कौन सच्चा कौन झूठा (1997), युगपुरुष (1998), खोटे सिक्के (1998), मसीहा (2002), सूर्या (2002), सितम (2005), रहमत अली (2010) और एक सेकंड…जो जिंदगी बदल दे? (2010) जैसी फिल्मों के लिए भी जाना जाता है।
बता दें कि पार्थो की आखिरी निर्देशित फिल्म मौसम इकरार के दो पल प्यार के थी , जो साल 2018 में रिलीज हुई थी।
इसमें मुकेश जे भारती, मदालसा शर्मा और अविनाश वधावन मुख्य भूमिकाओं में थे।

Previous articleविकसित और आत्मनिर्भर भारत की रखी गई मजबूत नींव
Next articleतहव्वुर राणा को कोर्ट से राहत, मिल गई परिवार से बात करने की अनुमति