उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

Join Us

नईदिल्ली(आरएनएस)। उत्तर भारत में तापमान बढऩे के साथ फिर लू चलने लगी है और उमस पसीने छुड़ा रही है। आने वाले 4-5 दिनों तक भीषण गर्मी कहर बरपाएगी। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है।
पूर्वात्तर और दक्षिण राज्यों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है, वहीं छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में आंधड़ के साथ बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में भी आसमान से आग बरसने लगी है, जिसके चलते तापमान 39 से 41 डिग्री तक पहुंच गया है। प्रदेश में 10 जून के बाद हल्की बारिश की संभावना है, जिससे राहत मिल सकती है।
बिहार में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री तक पहुंचने से लोग भीषण गर्मी का कहर झेल रहे हैं। कुछ पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की फुहारें गिर सकती हैं।
मध्य प्रदेश में भी उमस-गर्मी से लोग बेहाल हैं।
राजस्थान में फिर से गर्मी का दौर लौट आया है। बीते 24 घंटे के दौरान राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।इसके चलते जैसलमेर, बीकानेर में पारा 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। प्रदेश की राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में 1-2 डिग्री की वृद्धि के साथ तापमान 46 डिग्री के पार जा सकता है।दिल्ली में गर्मी फिर से जोर पकडऩे लगी है। शनिवार को आया नगर का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री तक पहुंच गया है।मौसम विभाग के अनुसार रविवार (8 जून) को आसमान साफ रहेगा, जिससे गर्मी का अहसास तेज होगा। इस दौरान 20-30 किमी/घंटा की गति से धूल भरी हवा चल सकती है।सोमवार और मंगलवार को भी तेज हवाएं चलने के आसार हैं, जबकि मंगलवार को तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 9-12 जून को मध्यम से भारी बारिश और गरज चमक की संभावना है।अगले 3-4 दिन में दक्षिण भारत में मानसून फिर से सक्रिय हो सकता है।रविवार को मुंबई, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है। शनिवार को मुंबई में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश भी हुई है।मध्य प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।

Previous articleआज का राशिफल
Next articleराजस्थान में फिर सुलग रही गुर्जर आंदोलन की आग