कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 5,364 पहुंची, 24 घंटे में मिले 498 नए मामले

Join Us

नईदिल्ली,(आरएनएस)। कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि जारी है। पिछले 24 घंटे में 498 नए मरीज सामने आए हैं, जिससे भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 5,364 पहुंच गई है।
हालांकि, 24 घंटे के मामलों में कमी आई है। एक दिन पहले गुरुवार को 564 मरीज मिले थे।अभी तक 4,724 मरीज ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 764 मरीज ठीक हुए हैं।कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढक़र 55 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मरीज केरल में 192 और गुजरात में 107 मिले हैं। इससे यहां कुल मरीजों की संख्या क्रमश: 1,675 और 615 हो गई है। इसके बाद पश्चिम बंगाल में 56 मरीज, दिल्ली में 30, महाराष्ट्र में 22 और कर्नाटक में 15 मरीज मिले हैं।अभी बंगाल में कुल मरीज 596, उत्तर प्रदेश में 205, तमिलनाडु में 221, महाराष्ट्र में 548, कर्नाटक में 451, दिल्ली में 593 और राजस्थान में 107 हैं।मंत्रालय ने पिछले 24 घंटे में देश में 4 मौत दर्ज की हैं। सभी मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित थे, लेकिन उनको अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं।कर्नाटक में एक 65 वर्षीय व्यक्ति अनियंत्रित शुगर, हाइपरटेंशन से पीडि़त थे। पंजाब में 69 वर्षीय महिला फेफड़े से जुड़ी बीमारी से पीडि़त थीं। केरल में 2 मौत हुई हैं, जिसमें एक 74 वर्षीय महिला और 79 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। इन्हें भी शुगर, हाइपरटेंशन, लीवर, पेशाब संबंधी अन्य बीमारियां थीं।

Previous articleबेंगलुरु के दुखद हादसे के बाद क्यों चर्चा में आ गई 16 अगस्त 1980 की तारीख
Next articleपीएम मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज पर लहराया तिरंगा, देश को दी बड़ी सौगात