आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि- आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज सोचे हुए काम करने के लिए और अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। इतने दिनों से जो दिमाग में चल रहा था आज करने का दिन है जीवनसाथी और किस्मत दोनों का साथ मिलेगा। पिछले कुछ समय से अपने दायरे के कुछ खास लोगों से आपकी अनबन चल रही है, तो आज अनबन दूर हो जाएगी।
वृष राशि- आज आपका शुरुवात बढिय़ा होने वाली हैं। प्रॉपर्टी डीलर्स को किसी बड़ी डील से अच्छा मुनाफा होगा। आज आपको दूसरों से सोच समझ कर बात करने की जरुरत है। जीवनसाथी आपकी बात को अहमियत देंगे इससे आपको ख़ुशी होगी। छात्र आज कोई नया कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे। आज अपने पिता की सेहत पर ध्यान देने की जरुरत है।
मिथुन राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है, आज आप जो भी काम शुरु करेंगे उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है, जल्द ही मेहनत का लाभ आपको मिलने वाला है। आपको अपने गुण और अपने काम के कारण तारीफ मिल सकती है। दिनभर आप में कॉन्फिडेंस ज्यादा रहेगा। आज जो जिम्मेदारी आपको मिले तो उसे स्वीकार करें।
कर्क राशि- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा। जो लोग नया औद्यौगिक उद्यम शुरू करना चाहते हैं या नौकरी में नए अवसर खोज रहे हैं उनके लिए अनुकूल समय है। आज आपको किसी काम में पड़ोसियों से लाभ मिलेगा। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आने वाले दिनों में आपको उतना ही फायदा होगा आज आप अपने दोस्तों के साथ शाम को डिनर पर जा सकते है आज किसी फैसले या स्थिति में तब तक शामिल न हो, जब तक उसे ठीक से समझ न लें।
सिंह राशि- आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप अपने बड़े भाई से प्रॉपर्टी से रिलेटेड कोई बात करेंगे और फाइनेंस सम्बंधित कुछ योजनाये बनेगी। आज आप परिवार में को जोडक़र रखने की भूमिका निभाएंगे।
कन्या राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपके सामने जो भी कठिन मामले हैं, उन पर बातचीत कर सकते हैं। हालांकि, बातचीत करना थोड़ा कठिन भी रहेगा पर बाद में सफलता मिलेगी। आज स्टूडेंट्स किसी विषय में अपने भाई की मदद ले सकते है जिससे उन्हें काफी हेल्प मिलेगी।
तुला राशि- आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आप करीबी व्यक्ति के बारे में गहराई से विचार करके रिश्ता सुधारेंगे। आज आपको कोई उपलब्धि हासिल होगी। आपके सहयोगी और मित्रों का साथ मिलने से आज आपके जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो जाएगी। आप विदेश में व्यपार करने की योजना बनायेंगे।
वृश्चिक राशि- आज अकारण शुरू हुई बाधाएं पूरी तरह से समाप्त हो जायेंगी। आज आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा ,जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। काफी दिनों से चल रही ईएमआई आज पूरी हो जाएगी।
धनु राशि- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला हैं। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको सिर दर्द की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा। व्यापार में आपकी मुलाकात तजुर्बेदार लोगों से होगी, उनसे व्यापार से जुडी जानकारी मिलेगी। आज आप बच्चों के किसी निर्णय में उनका पूरा सपोर्ट करेंगी।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। आपका उत्साह भी बढ़ेगा। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज घर में कोई फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है।
कुम्भ राशि- आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज आपको करियर में सफलता मिलने वाली है यह आपको किसी सपने जैसा महसूस होगा। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। आज बिजनेस के क्षेत्र में आपको बड़ा धन लाभ होगा।
मीन राशि- आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। आज परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, खासकर आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। साथ ही बच्चे भी आपसे खुश रहेंगे। आज आप किसी नये बिजनेस को शुरू करने का विचार कर सकते हैं।
आज किसी भी कार्य में सफलता आपके हाथ जरूर लगेगी। आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से ना जाने दें, कोई भी छोटा चांस आपको मालामाल भी बना सकता है।

Previous articleभारी बारिश भूस्खलन से जुझते पूर्वोत्तर
Next articleआंतकी तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत बढ़ी