क्रुणाल चार बार आईपीएल खिताब जीतने वाले खिलाडिय़ों की सूची में शामिल

Join Us

मुम्बई (ए)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली खिताबी जीत में स्पिनर क्रुणाल पांड्या की अहम भूमिका रही। क्रुणाल ने 4 ओवरों में ही 17 रन देकर दो अहम विकेट लेकर मैच पलट दिया था। क्रुणाल पांड्या ने प्रभसिमरन सिंह 26 और जोश इंगलिस 39 को आउट किया जो आरसीबी के लिए खतरनाक साबित हो सकते थे। आरसीबी की जीत के साथ ही क्रुणाल चार बार आईपीएल खिताब जीतने वाले खिलाडिय़ों की सूची में शामिल हो गए हैं। क्रुणाल के अलावा रवींद्र जडेजा और लसिथ मलिंगा भी चार-चार बार आईपीएल खिताब विेजेता टीम का हिस्सा रहे हैं। वहीं आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार आईपीएल खिताब जीतने के मामले में रोहित शर्मा और अंबाती रायडू शीर्ष पर हैं। इन दोनों ही खिलाडिय़ों ने छह-छह बार ट्रॉफी जीती हैं। वहीं इस सूची में दूसरे स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी, कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या जिन्होंने पांच-पांच बार आईपीएल खिताब जीता है। आरसीबी ने पंजाब के खिलाफ खिताबी मुकाबले में 190 रन बनाये। उसकी ओर से विराट कोहली ने सबसे अधिक 43 रन बनाये। वहीं पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह और काइल जैमीसन ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि अजमतुल्लाह जजई, विजयकुमार वैशाख और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट लिया।
वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 184 रन ही बना पायी। आरसीबी के लिए शशांक सिंह ने 30 गेंदों में छह छक्कों और तीन चौकों के साथ नाबाद 61 रन बनाये पर वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाये।

Previous articleटीम इंडिया में जगह बना सकते हैं ये 5 अनकैप्ड खिलाड़ी, कर चुके है दमदार प्रदर्शन
Next articleसहमति से बने संबंधों में खटास