सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर के अंजनीधाम कालोनी स्थित हॉगवर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल में भाजपा नगर मंडल और भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ सीहोर एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पौधा रोपण के साथ क्षेत्रवासियों को वितरण किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. गगन नामदेव और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम के तहत प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ लगाए पेड़ों से हमारी धरती का भी सौंदर्य बढ़ेगा। इसके तहत गुरुवार को यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर दो दर्जन से अधिक पौधे का रोपण के साथ वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, आदिवासी वित्त विकास निगम अध्यक्ष निर्मला बरेला, कमलेश कटारे, सुनील राय, जितेन्द्र गौर, दिपांशु राठौर, विजेन्द्र ठाकुर, सुनील नरेला, निर्देश पाटीदार, समीर नानू, सुदेश कुशवाहा आदि शामिल थे।








