झाबुआ,(आरएनएस)। जिले के थांदला-मेघनगर के बीच संजेली रेलवे फाटक के पास भीषण सडक़ हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। बुधवार रात लगभग 2 बजे निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास मोड़ पर ट्राला कार के ऊपर पलट गया, जिससे उसमें सवार 9 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और 2 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ट्राले का ड्राइवर हादसे के बाद फरार हो गया।जानकारी के अनुसार हादसे के शिकार दो परिवार के लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। इसमें 5 बच्चे, 3 महिलाएं और एक पुरुषों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में एक महिला और एक बच्ची घायल हुई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
भावपुरा में शादी समारोह से लौट रहे थे परिजन
कार में सवार लोग कल्याणपुरा के पास भावपुरा ग्राम से शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी सजेली फाटक के समीप निर्माणाधीन पुल के समीप ट्राला ईको कार जीजे 09 बीएल 5956 पर पलट गया। जिसमें ईको पूरी तरह ट्राले के नीचे दब गई। इस दौरान उसमें सवार 9 लोगों की मौत हो गई।सूचना मिलते पुलिस और एम्बुलेंस पहुंची मौके परहादसे का शिकार हुए 8 लोग शिवगढ़ महुड़ा तहसील मेघनगर जिला झाबुआ के बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही थांदला और मेघनगर की पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची व घायलों सिविल अस्पताल थांदल व मेघनगर अस्पताल पहुंचाया।








