आरसीबी की विक्ट्री परेड के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, 11 लोगों की मौत, 47 लोग घायल

Join Us

बेंगलुरु, (आरएनएस)। आईपीएल में 18 साल बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीत दर्ज की। इस जीत की खुशी में बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था। इस दौरान वहां भगदड़ मचने की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई है, वहीं कुछ लोगों के घायल होने की सूचना भी मिल रही है। बता दें कि कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में काफी संख्या में क्रिकेट फैन्स इक_ा हुए थे। इस दौरान मची भगदड़ में एक शख्स की मौत हो गई है, वहीं 47 लोगों के घायल होने की भी आशंका है। बता दें कि पुलिस ने घायलों और बेहोश हुए लोगों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस बीच सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ की मिजिस्टिरियल जांच के आदेश दे दिए हैं।
क्यों मची भगदड़?
जानकारी के मुताबिक, ये भगदड़ चिन्नास्वामी स्टेडियम के गेट नंबर 6 के बाहर देखने को मिली है। बता दें कि इस भगदड़ में 47 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 6 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि चिन्नास्वामी स्टेडियम के अंदर ये भगदड़ कैसे मची, अभी तक यह साफ नहीं हो सका है। हालांकि आरसीबी की विक्ट्री परेड में भारी संख्या में आरसीबी फैन्स अपने चहेते खिलाडिय़ों की एक झलक पाने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे। बता दें कि विक्ट्री परेड को लेकर बेंगलुरू पुलिस द्वारा एडवाइजरी भी जारी की गई थी।
बावजूद इसके भारी संख्या में लोग वहां पहुंचे। यहां हालात इस कदर बेकाबू हो गया कि लोग दीवारों और पेड़ों पर चढक़र प्लेयर्स की एक झलक पाने को बेताब थे। विक्ट्री परेड में शामिल होने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंची एक आरसीबी की प्रशंसक ने कहा, अंदर भी सीटें भरी हुई हैं और इसलिए वे हमें अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। हम वापस जाना चाहते हैं लेकिन हमें वापस जाने की अनुमति नहीं है। गेट पर लोगों की भीड़ है, अगर वे गेट खोलते भी हैं तो लोग अंदर आना शुरू कर देंगे, ऐसे में ही बहुत से लोग घायल हो गए हैं। बता दें कि इस घटना में अबतक 8 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। हालांकि यह संख्या बढ़ भी सकती है।
मजिस्टिरियल जांच के आदेश जारी
कर्नाटक की सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ की मजिस्टिरियल जांच के आदेश दिए हैं। इस भगदड़ में अब तक 11 लोगों की मौत हुई है, और 47 घायल हुए हैं। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपया मुआवजा देने का भी ऐलान किया है।

Previous articleभारत विरोधी बयानबाजी पर फिर घिरे बिलावल भुट्टो, पत्रकार ने याद दिलाया भारत का जवाब
Next article21 जुलाई से शुरू होगा मानसून सेशन, ऑपरेशन सिंदूर पर भी होगी चर्चा