भोपाल (ए)। बजरिया थाना इलाके में देर रात करीब दो बजे एक युवक नशे की हालत में बिजली विभाग की डीपी पर चढ़ गया। इस दौरान करंट का तगड़ा झटका लगने से वह नीचे आ गिरा और बेसूध हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुचांया गया जहां थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चांदबड़ इलाके में रहने वाला देवेन्द्र जाटव (24) को शराब पीने की आदत थी और वह रोजाना ही नशे की हालत में घर लौटता था। नशे की हालत में घर आकर वह परिवार के लोगों से विवाद भी करता था। परिवार वालो ने पुलिस को बताया की बीती रात भी वह नशे की हालत में घर आया और विवाद करने लगा। इसके बाद वह घर से बाहर निकलकर मोहल्ले में लगी बिजली विभाग की टीपी पर चढक़र हंगामा करने लगा। इसी दौरान करंट का झटका लगने से देवेन्द बेसूध होकर जमीन पर आ गिरा। परिवार वाले उसे फौरन ही इलाज के लिये अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके भी मौके पर पहुंच गई थी। सूत्रो के अनुसार युवक ने अपने मरणासन्न बयानो में पुलिस को बताया है कि वह अपनी जिंदगी से परेशान हो गया।
नशे की हालत में गुस्से और तनाव के कारण वह डीपी पर चढ़ गया था। अस्पताल में थोड़ी देर बाद ही देवेन्द्र की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।








