विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आज

Join Us

सीहोर। विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण का कार्यक्रम आज दिनांक 5 जून 2025, दिन बुधवार को प्रात: 10 बजे स्थानीय हॉगवड्र्स इंटरनेशनल स्कूल अंजनी धाम कॉलोनी, सीहोर में आयोजित किया जा रहा है। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ.गगन नामदेव ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा, लोकप्रिय विधायक सुदेश राय, सीताराम यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति विशेष आतिथ्य एंव भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पधाधिकारी, पार्षदगण, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के संयोजकगणों की उपस्थित में रखा जा रहा है। इस मौके पर फल, फूल एवं औषधीय पौधे रोपित किये जावेगें एंव पौधों का वितरण कर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प भी दिलाया जावेगा। इस मौके पर सभी गणमान्य नागरिक से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहेगें।

Previous articleआज किया जाएगा आन लाइन शिव महापुराण का विश्राम, कुबेरेश्वरधाम पर उमड़ा आस्था का सैलाब
Next articleजिला संस्कार मंच के तत्वाधान में पांच हजार से अधिक पौधों रोपण किया जाएगा