आदिवासी विधवा विकलांग महिला के युवा पुत्र के शेष हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री निवास पर की जावेगी हड़ताल-नरेन्द्र खंगराले

Join Us

सीहोर। अ.जा.ज.पि. वर्ग अल्प संख्यक कल्याण परिषद के प्रदेश महामंत्री दलित नेता नरेन्द्र खंगराले ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिले के पुलिस अधिकक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला के प्रतिनिधि नगर पुलिस अधिक्षक निरंजन राजपूत को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि ग्राम हरसपुर इछावर निवासी आदिवासी विधवा विकलांग महिला श्रीमती ललता बाई कोरकु पत्नि स्व.श्री बलराम कोरकु के युवा पुत्र 19 वर्षीय ब्रजलाल कोरकु की दिनांक 14 मई 2025 की रात्रि लखनलाल कोरकु ग्राम कुण्डीखाल द्वारा अन्य सहयोगी हत्यारों के साथ मिलकर हत्या कर कुण्डीखाल तालाब में गाड़ दिया तथा दूसरे दिन मृतक की लाश को निकालकर सहयोगी हत्यारों के साथ मिलकर बजनी पत्थर बांधकर ग्राम भँवरा निवासी कृषक थाना आष्टा तहसील बालमुकन्द परमार के कुएँ में फेक दी। लाश बरामद कर छानबीन में लखन कोरकु का नाम हत्या में शामिल पाया गया। जिसे मुल्जिम बनाया गया, जबकि उक्त घटना में अन्य हत्यारे भी शामिल है, जिन्हें पुलिस मुल्जिम नही बना रही है। श्री खंगराले ने सीएसपी सीहोर निरंजन सिंह राजपूत को बताया कि घटना के बाद से मृतक आदिवासी का मोबाईल जो विवो कम्पनी का विवो-200, 5 जीबी था, जिसका नम्बर 7722876961 है। मोबाईल की कॉल डिटेल के आधार पर सभी आरोपियों को पुलिस पकड़ सकती है, जो हत्या में शामिल थे। किन्तु स्थानीय पुलिस की सांठ-गांठ से शेष अपरोधियों को जानबूझ कर ना तो उन्हें मुल्जिम बनाया जा रहा है और ना ही उन्हें पकड़ा जा रहा है, जिससे आदिवासी वर्ग में काफी रोष व्याप्त है। पीडि़त आदिवासी महिला ने मांग करते हुए बताया कि अगर शीघ्र ही शेष हत्यारों को नही पकड़ा गया तो आदिवासी समाज के साथ दलित नेता नरेन्द्र खंगराले के सहयोग से मुख्यमंत्री निवास के समक्ष न्याय हेतु धरना देने के लिये मजबूर होना पड़ेगा। जिसकी सारी जवाबदारी मध्यप्रदेश शासन एंव जिला प्रशासन की होगी।

Previous articleपूर्व सीएम शिवराज करेंगे 51 करोड़ के विकास कार्य का श्रीगणेश
Next articleकलेक्टर ने की जिले में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा