सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ बढ़ा

Join Us

मुंबई (ए)। बीते सप्ताह सेंसेक्स की प्रमुख 10 में से चार कंप?नियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में सामूहिक रूप से 1,01,369.5 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। शेयर बाजार में सुस्ती के रुख के बीच सबसे अधिक लाभ में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) रही। समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और एलआईसी के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। वहीं दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में सामूहिक रूप से 34,852.35 करोड़ रुपये की गिरावट आई। समीक्षाधीन सप्ताह में एलआईसी का बाजार मूल्यांकन 59,233.61 करोड़ रुपये बढक़र 6,03,120.16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सबसे अधिक लाभ में एलआईसी ही रही। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 19,589.54 करोड़ रुपये बढक़र 7,25,036.13 करोड़ रुपये रहा। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 14,084.2 करोड़ रुपये बढक़र 10,58,766.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 8,462.15 करोड़ रुपये बढक़र 14,89,185.62 करोड़ रुपये हो गया। इस रुख के ?विपरीत टीसीएस की बाजार हैसियत 17,909.53 करोड़ रुपये घटकर 12,53,486.42 करोड़ रुपये रह गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 7,645.85 करोड़ रुपये घटकर 19,22,693.71 करोड़ रुपये पर आ गया। बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 4,061.05 करोड़ रुपये घटकर 5,70,146.49 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक का 2,605.81 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 10,31,262.20 करोड़ रुपये पर आ गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण 1,973.66 करोड़ रुपये घटकर 5,52,001.22 करोड़ रुपये रहा। इन्फोसिस की बाजार हैसियत में 656.45 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 6,49,220.46 करोड़ रुपये पर आ गई।

Previous articleकेंद्र ने इंडिगो को टर्किश एयरलाइंस के साथ विमान लीज समझौता खत्म करने का दिया निर्देश
Next articleब्लैक फ्लॉरल कटआउट ड्रेस में मानुषी छिल्लर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, फैंस हुए लट्टू