मेष : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे।
बृषभ : रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।
मिथुन : किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। दूसरों की सफलता से अपने अन्दर हीन भावना न पालें। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।
कर्क : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।
सिंह : नाजुक संबंधों के बीच भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। अच्छी अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे।
कन्या : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पडऩे दें। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।
तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नई-नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी।
वृश्चिक : असीम प्रतिभाओं बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।
धनु : दूसरों की बात इधर से उधर न करें, अन्यथा छवि धूमिल हो सकती है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। पारिवारिक संबंधों में कटुता उत्पन्न न होने दें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
मकर : अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें, क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।
कुंभ : आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। राजनीतिज्ञों की सरगर्मियां बढ़ेंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। जीवन साथी के साथ मधुरता बनायें।
मीन : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेगी। आपकी सारी समस्याएं खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।






