आज से शहर के चर्च मैदान पर आरंभ होगी बेबी लीग फुटबाल प्रतियोगिता

Join Us

जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में जारी निशुल्क 85 दिवसीय फुटबाल प्रशिक्षण शिविर
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर लंबे समय से जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में जारी निशुल्क 85 दिवसीय फुटबाल प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा सोमवार से जिला स्तरीय बेबी लीग फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर और सन्नी महाजन के अलावा एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया आदि मौजूद रहेंगे।
सोमवार से आरंभ होने वाली इस प्रतियोगिता में पहला मैच डीएसवायडब्ल्यू-इछावर और दूसरा मैच आवासीय-सीहोर बाइज के मध्य खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में कुल 14 टीम शामिल है। जिसमें अंडर-10 में दस और अंडर-12 में चार टीम को शामिल किया गया है।
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 150 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। बेबी लीग जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता चर्च ग्राउंड पर शुभारंभ किया जाएगा इस प्रतियोगिता में लगभग डेढ़ सौ से 200 खिलाड़ी भाग लेंगे यह प्रतियोगिता लिग पद्धति से खेली जाएगी इस प्रतियोगिता में अंडर-10 में चार टीम खेल रही है सीहोर बॉयज, सीहोर क्लब, डीएसवाईडब्लू, आरएसआई है इसके अलावा अंडर-12 में सीहोर बॉयज, सीहोर क्लब, डीएसवाईडब्लू, आरएसआई, एमजी क्लब, पुलिस बॉयज, मिलन स्पोर्ट्स, नोडल स्पोर्ट्स इंस्टिट्यूट टीम है यह प्रतियोगिता लिग पद्धति से खेली जाएगी प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे प्रतियोगिता में जो टीम जीतेंगे उनका फाइनल में पुरस्कार दिया जाएगा यह प्रतियोगिता इंडिया फेडरेशन एवं मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा रजिस्टर्ड की गई है यह प्रतियोगिता जिला फुटबॉल एसोसिएशन आयोजित कर रहा है इस प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी भाग लेंगे प्रत्येक खिलाड़ी का इंडिया फेडरेशन एवं मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन से रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य होगा। यह प्रतियोगिता में रेफरी मनोज अहिरवार विजेन्द्र परमार ज्योति गौर मधुरागाव आयुषी पंसारी, विपिन पवार होंगे मैच के प्रभारी आनंद उपाध्याय और मनोज दीक्षित मामा को बनाया गया है।

Previous articleविद्यालयों में ईको क्लब के माध्यम से व्यापक स्तर पर चलाया जायेगा पौध रोपण अभियान
Next articleआनलाइन शिवपुत्री शिवमहापुराण में पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा छह अगस्त को निकाली जाएगी भव्य कांवड़ यात्रा