रेलवे हॉस्पिटल में ऑफिस सुपरिटेंडेंट और डॉक्टर के बीच मारपीट

Join Us

 – मरीज को रेफर करने की बात पर हुआ था विवाद, काउंटर केस दर्ज
भोपाल(ए)। बजरिया थाना इलाके के निशातपुरा स्थित रेलवे हॉस्पिटल में बीती सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ऑफिस सुपरिटेंडेंट अमर सिंह और डॉक्टर मृणाल जोशी के बीच शुरु हुई बहसबाजी मारपीट तक पहुचं गई। बताया गया है कि सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच यह विवाद उस समय जब सुपरिटेंडेंट किसी मरीज को रेफर करने के दस्तावेज लेकर डॉक्टर के चेंबर में गया था। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। मिली जानकारी के अनुसार एडिशनल सीएमएस के पद पर कार्यरत डॉक्टर मृणाल जोशी के साथियों ने बजरिया थाने पहुंचकर सुपरिटेंडेंट अमर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद सुपरिंटेंडेंट ने भी डॉक्टर के खिलाफ काउंटर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जानकारी डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी तक भी पहुंची, बाद में डीआरएम के निर्देश पर ऑफिस सुपरिंटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जॉच कर रही है।

Previous articleस्ट्रीट डॉग के लपकने से दो मोपेड सवार छात्र लोडिंग वाहन के नीचे आए, एक की हालत गंभीर
Next articleबड़े जमीनी हमले की तैयारी में रूस, यूक्रेन ने सीमा से सटे 11 और गांव खाली कराए; रूस ने तैनात किए 50 हजार सैनिक