बड़े तालाब में राजा भोज प्रतिमा के पास मिली युवक की लाश

Join Us

भोपाल,(आरएनएस)। बड़े तालाब में राजा भोज प्रतिमा के पास से गुरुवार रात एक युवक ने छलांग लगा दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तालाब में सर्चिंग की, लेकिन युवक नहीं मिला। शुक्रवार सुबह पुलिस एक बार फिर गोताखोरों के साथ सर्चिंग करने पहुंची थी।
इस दौरान लाश मिल गई। पुलिस ने लाश पीएम के बाद परिजन को सौंप दी है। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक अनुज लोधी पिता अमूल लोधी (19) कोरल फेस वन करोंद में रहता था। वह पढ़ाई के साथ स्वयं का यू ट्यूब चैनल संचालित करता था।
गुरुवार रात करीब 9 बजे के आसपास उसने राजा भोज की प्रतिमा के पास से बड़े तालाब में छलांग लगा दी। लोगों ने उसे छलांग लगाते हुए देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की, पर उसका पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह सर्चिंग के दौरान गोताखोरों को उसकी लाश मिल गई।

Previous articleपुणे दहेज -आत्महत्या मामले में किसी को नहीं बख्शा जायेगा : फडणवीस
Next articleऑटो की चपेट में आने से नाबालिग की मौत