डॉ. वैशाली राठौर को श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी, सीहोर से मिली पीएच.डी की उपाधि

Join Us

सीहोर। श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंसेज, सीहोर से वैशाली राठौर, पिता श्री प्रेम नारायण जी राठौर को कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय में डॉक्टरेट (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई है।
डॉ. वैशाली राठौर ने “हाइब्रिड के-मिंस क्लस्टरिंग एंड जेनेटिक एल्गोरिथम फॉर ऑप्टिमाइजिंग एंड एनालिसिस ऑफ मल्टी-डाइमेंशनल बिग डाटा” विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया। यह उपाधि उन्हें विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन विभाग के डीन, डॉ. राजेंद्र सिंह कुशवाह के निर्देशन में प्राप्त हुई। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर अमित राठौर आदित्य राठौर, सक्षम पालीवाल, डॉ. संजय पांडे सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।यह उपलब्धि न केवल डॉ. वैशाली राठौर के लिए गौरव का विषय है, बल्कि विश्वविद्यालय एवं उनके परिवार के लिए भी गर्व का क्षण है।

Previous articleआर्य समाज एवं आर्य वीर दल जिला सीहोर के संयुक्त तत्वाधान में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर संपन्न
Next articleद लायंस ताइक्वांडो अकादमी सीहोर के खिलाड़ियों ने दिखाया जौहर