सीहोर। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित करने पधारे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का राजा भोज एयरपोर्ट पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा के द्वारा आत्मीय अभिनंदन किया गया। सीहोर जिले से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एंव मातृशक्ति राजधानी भोपाल में आयोजित अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया है।








