नॉर्वे शतरंज 2025: डी गुकेश ने दर्ज की दूसरी जीत, अमेरिका के कारुआना को हराया

Join Us

स्टवान्गर,(आरएनएस)। विश्व चैंपियन डोमाराजू गुकेश ने विश्व नंबर 3 फैबियानो कारुआना को हराकर अपनी जीत की लय जारी रखी. अमेरिकी खिलाड़ी लगभग पूरे गेम में आगे चल रहे थे और उनके जीतने के काफी मौके थे. हालांकि, गुकेश के शानदार डिफेंसिव स्किल्स के कारण वे अपनी बढ़त को भुना नहीं पाए. इसके बाद गुकेश ने आर्मगेडन गेम को आसानी से जीत लिया।
टूर्नामेंट के पहले दो गेम हारने के बाद, गुकेश ने पहले हिकारू नाकामुरा को हराकर और फिर कारुआना पर जीत हासिल करके शानदार वापसी की है. इस जीत से प्रतियोगिता के बाकी गेम से पहले युवा खिलाड़ी का आत्मविश्वास बढ़ेगा.विश्व के नंबर 1 मैग्नस कार्लसन ने भारतीय नंबर 2 अर्जुन एरिगैसी के खिलाफ अंतिम गेम में शानदार जीत के साथ अपनी क्लास दिखाई. पिछले दो राउंड में दो आर्मागेडन गेम हारने वाले नॉर्वे के सुपरस्टार ने घरेलू मैदान पर इस जीत के साथ एक मजबूत बयान दिया.नॉर्वे शतरंज महिला में अन्ना मुजीचुक और कोनेरू हम्पी ने बढ़त शेयर कीनॉर्वे शतरंज महिला टूर्नामेंट में एक और एक्शन से भरपूर दिन देखने को मिला, जिसमें सरसादत खादेमालशारीह ने टिंगजी लेई के खिलाफ निर्णायक जीत दर्ज की. यह नॉर्वे शतरंज में उनकी पहली जीत थी, जो एक रोमांचक आक्रामक प्रदर्शन के माध्यम से हासिल की गई. बाकी बचे दो गेम, अन्ना मुजीचुक बनाम वैशाली रमेशबाबू और विश्व चैंपियन वेंजुन जू बनाम हंपी कोनेरू, आर्मगेडन में तय किए गए. वैशाली रमेशबाबू और वेंजुन जू ने अपने आर्मगेडन गेम में जीत हासिल की, जिससे महत्वपूर्ण अतिरिक्त अंक हासिल किए।

Previous articleअमेरिका का दावा, इजरायल ने गाजा में अस्थायी युद्धविराम प्रस्ताव स्वीकार किया
Next articleअविनाश साबले ने 36 साल बाद जीता गोल्ड, ज्योति याराजी ने बनाया नया रिकॉर्ड