पटना में पीएम मोदी का रोड शो, लोगों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Join Us

-एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन
पटना,(ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को पटना में भव्य रोड शो किया, जिसमें हजारों लोग तिरंगा लेकर सडक़ किनारे उनका स्वागत करते नजर आए। पीएम मोदी ने गाड़ी से ही लोगों का अभिवादन किया और जनता का उत्साह बढ़ाया। इस रोड शो से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। उन्होंने बिहटा एयरपोर्ट का वर्चुअल शिलान्यास भी किया। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के साथ ही राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।प्रधानमंत्री मोदी के इस रोड शो की लंबाई करीब 6 किलोमीटर रही। रोड शो की सुरक्षाव्यवस्था में 3000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। इसी के साथ रोड शो के रास्ते 32 जगहों पर स्वागत मंच भी बनाए गए थे। पीएम मोदी की यह यात्रा आरण्य भवन से शुरू होकर बीजेपी कार्यालय, वीरचंद पटेल पथ पर खत्म हुई। पीएम मोदी रोड शो के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके अगले दिन यानी 30 मई को वे रोहतास में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा को लेकर वहां खास तैयारियां की जा रही हैं।रोहतास में महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर पारंपरिक गीत गाए। यह प्रधानमंत्री मोदी के ऑपरेशन सिंदूर के बाद का पहला बिहार दौरा है। इससे पहले 24 अप्रैल को मधुबनी में उन्होंने आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया था। पटना में आज का दिन उत्साह और देशभक्ति से भरा नजर आ रहा, जहां लोगों ने पूरे जोश से प्रधानमंत्री का स्वागत किया है।

Previous articleआज का राशिफल
Next articleसीबीआई ने किया जापानी नागरिकों को निशाना बनाने वाले साइबर क्राइम सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 बदमाश गिरफ्तार