एनआईए ने सीआरपीएफ जवान को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजे भारत के सीक्रेट्स

Join Us

नई दिल्ली (आरएनएस)। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के बाद अब नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने दिल्ली से एक सीआरपीएफ जवान को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार वह पाकिस्तान को देश से जुड़ी संवेदनशील जानकारी भेजता था।
एनआईए ने सीआरपीएफ जवान से पूछताछ शुरू कर दी है। वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के संपर्क में आया था। रिपोर्ट के मुताबिक जवान ने सोशल मीडिया के जरिए ही देश से जुड़ी खुफिया जानकारी भेजनी शुरू कर दी थी। उसे इसके बदले पैसे भी मिले थे। जवान को गिरफ्तारी के बाद सीआरपीएफ नियमों के साथ नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। आरोपी पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स कई संवेदनशील जानकारी भेज चुका था। भारत में ऑपरेशन सिंदूर के बाद कई जासूस पकड़े गए हैं। इसमें सबसे चर्चित नाम ज्योति मल्होत्रा का रहा है। यूट्यूबर ज्योति पर पाक को खुफिया जानकारी भेजने का आरोप लगा है। वह भारत में पाकिस्तान हाई कमीशन के जरिए पाक के खुफिया अधिकारियों के संपर्क में आयी थी।

Previous articleभारत में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या 1000 के पार, केरल में 430 मामले आए सामने
Next articleबेटी के सामने बुर्का पहनी महिला के साथ स्कूटी सवार ने की अश्लील हरकत