निगम अमले ने 20 पशुओं को गौशाला भेजा और 01 बीमार/घायल पशुओं को आसरा भेजा

Join Us

भोपाल।(आरएनएस)। नगर निगम द्वारा सडक़ों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं को पकडक़र कांजी हाउसों भेजने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के गौवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने शनिवार को सीएम हेल्पलाईन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही के अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्र विचरण करने वाले 25 पशुओं को पकडक़र कांजी हाउस में भेजा जबकि 20 पशुओं को गौशाला भेजने की कार्यवाही की गई तथा 01 बीमार/घायल पशु को आसरा भेजा। निगम की हांका पार्टी द्वारा 25 पशुओं को सडक़ों से हांका गया।निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के निर्देष पर शहर के बैरागढ़, लालघाटी, एयरपोर्ट रोड, कमलापार्क, अन्ना नगर, अवधपुरी, जंबूरी मैदान, खजूरी, हबीबगंज, भेल क्षेत्र आदि में स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे 25 पशुओं को पकडक़र कांजी हाउस में भेजा जबकि 20 पशुओं को गौशाला भेजने की कार्यवाही की गई तथा 01 बीमार/घायल पशु को आसरा भेजा।

 

Previous articleदो नमकीन फैक्ट्री पर नगर निगम की कार्रवाई
Next articleनगर पालिका के अधिकारी की पत्नि के सीने में दर्द उठा और हो गई मौत