संगठन में शक्ति है और हमें संगठित होकर रहना है – कार्यक्रम अध्यक्ष प्रदीप बिजोरिया
सीहोर। स्थानीय क्रिसेंट ग्रीन गार्डन सीहोर के सभागार में अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा सीहोर जिले की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह संपन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कलचुरी कलार समाज सीहोर के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप बिजोरिया ने की। मुख्य अतिथि ओ .पी.चौकसे रहे । विशेष अतिथि हरि ओम राय भोपाल, अशोक शिवहरे भोपाल, अरविंद राय भोपाल, परमानंद राय सीहोर, शंकर लाल जायसवाल इछावर रहे । सर्वप्रथम भगवान सहस्त्रबाहु के चित्र के सम्मुख दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया ।स्वागत गीत गाकर हीरालाल जायसवाल अनाड़ी ने अतिथियों का स्वागत किया । कार्यक्रम का संचालन डॉ. विजेंद्र जायसवाल ने किया। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं पुष्प माला पहनाकर कुमेर सिंह जायसवाल, राजेश जायसवाल, मोर सिंह जायसवाल, देवेंद्र राय बंटी ,शैलेंद्र जायसवाल, रिंकू जायसवाल सहित सभी स्वजातीय बंधुओ ने किया। स्वागत भाषण देते हुए कुमेर सिंह जायसवाल ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि भोपाल से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित हुए । साथ ही सदन में बैठे सभी गणमान्य स्वजातीय बंधुओ का भी में हृदय की गहराइयों से स्वागत वंदन अभिनंदन करता हूं ।प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा सभी पदाधिकारी को मनोनयन पत्र भेंट किए गए एवं इस अवसर पर हरिराम राय प्रदेश महासचिव प्रचार ने सभी पदाधिकारीयो को शपथ ग्रहण करवाई। नवीन कार्यकारिणी में अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा जिला सीहोर के अध्यक्ष कुमेर सिंह जायसवाल को बनाया गया ।वहीं जिला महासचिव कार्यालय डॉ. विजेंद्र जायसवाल सीहोर, जिला महासचिव संगठन शैलेंद्र मालवीय नसरुल्लागंज, जिला महासचिव प्रचार डॉ .चंद्रपाल जायसवाल आष्टा, जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र राय बंटी रहे। साथ ही प्रदेशअध्यक्ष धार्मिक आयोजन प्रकोष्ठ कुमारी नीलम जायसवाल देवास को भी मनोनयन पत्र भेंट कर शपथ दिलाई गई। कुंवारी नीलम जायसवाल ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे धार्मिक आयोजन का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। मैं सदैव संगठन के साथ रहकर लगन और ईमानदारी से अपना कार्य करती रहूंगी । इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारीयो का उपस्थित सभी स्वजातीय बंधुओ ने पुष्पमाला पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत किया । वहीं हरिराम राय ने अपने उद्बोधन में कहां की संगठन के खड़ा करने का उद्देश्य समाज को एकजुट कर आगे बढ़ाना है । परमानंद राय ने कहा कि हम सहस्त्रबाहु भगवान के वंशज है ।और हर क्षेत्र में हम अपना योगदान देते रहे हैं । हम एक है और एक रहेंगे। शंकर लाल जायसवाल ने कहा कि हम कई वर्गों में बटे हैं पर हमें एक होना होगा और इसके लिए सभी को एक शब्द कलचुरी अपनाना होगा। मुख्य अतिथि ओ.पी.चौकसे ने कहा कि संगठन के सभी कार्यों कार्यक्रमों में सभी पदाधिकारी को एकजुट होकर आना है। और उन्होंने सामाजिक साहित्य सभी अतिथियों को भेंट किया। अंत में अध्यक्ष प्रदीप बिजोरिया ने कहा कि सभी को संगठित होकर समाज की सच्चे मन से सेवा करना है।सो इस अवसर पर कई गणमान्य स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। जिसमे राजू राय, डॉ.रतन सिंह जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल, नरबत सिंह जायसवाल, लक्ष्मण सिंह चौकसे ,कान्हा जायसवाल, अंतर सिंह जायसवाल ,विष्णु प्रसाद जायसवाल, सुरेश जयसवाल, लखन सिंह जायसवाल, राधेश्याम जायसवाल, कमलेश जायसवाल, संतोष मालवीय, हर्षित मालवीय, मनीष जायसवाल, यश जयसवाल ,मुकेश मेवाड़ा,संतोष शाक्य, अनिल जायसवाल, गोलू जायसवाल, अमित जायसवाल, महेश जायसवाल, अशोक जायसवाल, रामदीन जायसवाल, संतोष जायसवाल, संदीप जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, रामेश्वर जायसवाल, सोनू जायसवाल, विनोद जायसवाल आदि मुख्य रहे ।अंत में कार्यक्रम का आभार देवेंद्र राय बंटी ने माना।








