सीहोर-श्यामपुर सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की जांच को लेकर भोपाल कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

Join Us

 सड़क निर्माण में अनियमितताओं के दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई – पंकज शर्मा
सीहोर । शुक्रवार को जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव पंकज शर्मा ने कमिश्नर कार्यालय भोपाल पहुंचकर भोपाल संभाग कमिश्नर संजीव सिंह को एक ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन के माध्यम से पंकज शर्मा ने सीहोर-श्यामपुर सड़क निर्माण में हुए भारी भ्रष्टाचार की ओर भोपाल संभाग कमिश्नर का ध्यान आकर्षित कराते हुए अनियमितताओं के दोषियों पर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग उनसे की । इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए पंकज शर्मा ने बताया कि सीहोर से श्यामपुर तक लगभग 30 किमी लंबी और 40 करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई प्रदेश की पहली एफडीआर तकनीक से बनी सड़क पहली बारिश भी नहीं झेल पाई और इसमें जगह-जगह बहुत बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं तथा पूरी सड़क उखड़कर जर्जर हो चुकी है । पंकज शर्मा ने आगे कहा कि इस सड़क के निर्माण में बहुत ही घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है और जिम्मेदारों ने इसमें जमकर भ्रष्टाचार किया है, जिसकी शिकायत कई बार सीहोर जिला प्रशासन को करने के बाद भी अब तक भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है । पंकज शर्मा ने इस सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने वाले भ्रष्टाचारियों पर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग भोपाल संभाग कमिश्नर संजीव सिंह से की ।

Previous articleउत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का किया सम्मान
Next articleक्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की 22 वीं बैठक सम्पन्न