सीहोर/डॉ. अम्बेडकर महिला आईटीआई में संचालित एनसीव्हीटी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी इंटरनेट के माध्यम से अपने स्तर से अथवा ऑनलाईन सहायता केन्द्रों से प्रवेश पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। डॉ. अम्बेडकर शास. महिला औ. प्रशि.संस्था के प्र. प्राचार्य श्री पी.एस. उइके ने बताया कि प्रवेश से संबंधित समस्त जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक आवेदक प्रवेश के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन एवं च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं। जिसकी अंतिम तिथि 31.मई.2025 रखी गई है। आवेदकों द्वारा रजिस्ट्रेशन/रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार के लिए 31 मई तक किया जा सकता है। इच्छित संस्थाओं तथा व्यवासायों की प्राथमिकता क्रम का चयन 31 मई तक किया जा सकता है। प्रथम चयन सूची डिस्प्ले करना एमएस द्वारा आवेदकों को सूचित करना 16 जून,2025 तक प्रथम चयन सूची के आवेदकों का प्रवेश-आबंटन पत्र की ऑनलाईन उपलब्धता / आवंटित संस्था में उपस्थिति, मूल दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश 18 जून से 20 जून तक किया जायेगा। शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए प्रवेश पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। समस्त आईटीआई करने के इच्छुक आवेदक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन उपरांत,च्वाइस फिलिंग अनिवार्य रूप से करें, ताकि आपका नाम चयन सूची में नाम डिस्प्ले हो सके, आप चयनित संस्था में प्रवेश ले सकें।








