ऋषभ का वापसी करना तय : मार्श

Join Us

नई दिल्ली (ए)। लखनऊ सुपर जाइंट्स के बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श ने माना है कि उनकी टीम के कप्तान ऋषभ पंत इस सत्र में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये। मार्श के अनुसार कभी-कभी क्रिकेट में ऐसा भी होता है। ऋषभ इस सत्र के 12 मैचों में केवल 135 रन ही बना पाये हालांकि मार्श का मानना है कि वह ये बात स्वीकार करने वाले पहले व्यक्ति होंगे कि उनका प्रदर्शन खराब था। यह साल 2016 में पदार्पण करने के बाद से उनका आईपीएल में अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। मार्श को उम्मीद है कि ऋषभ सुपरजाइंट्स के आखिरी दो मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, हालांकि ये केवल औपचारिक मुकाबले होंगे। उन्होंने कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, इसलिए उसका वापसी करना तय है।’
मार्श ने कहा कि 14वें लीग मैच के खत्म होने के बाद सभी के प्रदर्शन की जांच की जा सकती है। मार्श ने कहा, ‘मुझे लगता है कि शायद इस सत्र के बाद आत्मचिंतन का समय आएगा। मेरा ध्यान बस अपनी टीम और अपनी फ्रेंचाइजी के लिए अगले दो मैच जीतने के प्रयास करना है। साथ ही कहा कि आईपीएल एक बहुत बड़ा टूर्नामेंट है और इसमें जीत का अंतर बहुत कम होता है।’ उन्होंने कहा, ‘हमने पूरे सत्र में कुछ करीबी मैच गंवाए इसी कारण हम प्लेऑफ के लिए भी जगह नहीं बना पाये हैं पर हमारा प्रयास है कि हम जितना संभव हो सके इस सत्र को जीत के साथ समाप्त करें।’

Previous articleराजस्थान ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी ने खेली एक और शानदार पारी
Next articleभारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में 6.4-6.5 प्रतिशत वृद्धि का पूर्वानुमान : एसबीआई