आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। छात्रों को आज करियर से रिलेटेड शुभ सूचना मिल सकती है। कॉलेज में आपकी एक्टिविटी से आपके दोस्त खुश होंगे। आज आप शाम का समय किसी व्यक्ति से मिलेंगे जिससे किसी इम्पोर्टेन्ट टॉपिक पर चर्चा करेंगे। आज आपको किसी मामले में समझदारी से फैसला लेना होगा, क्योंकि इससे आपकी राह आसान होगी।
वृष राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपको काम को पूरा करने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी। आज आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इम्प्रेस करेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही करने से बचे।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ कमाने का है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा । आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आपके जीवनसाथी जरुरत का सामान आपको गिफ्ट करेंगे। घर के कामों में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज आपको व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज आपके घर पर मेहमान आ सकते हैं, आपको ख़ुशी होगी। आज ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जायेगा।
सिंह राशि: आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आया है। आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा, आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आप अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके अच्छे काम को देखकर जूनियर आपकी ज्यादा रेस्पेक्ट करेंगे।
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज का दिन आपके फेवर में रहने से आपको ख़ुशी होगी जिस काम का रिजल्ट अभी तक आपको परेशान कर रहा था उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आज आपकी संतान को खुश देखकर आपको भी ख़ुशी होगी।
तुला राशि: आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों की बिक्री आज बढ़ेगी, अधिक आमदनी मिलेगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा, प्रमोशन होने के चांस है। बिजनेस के सारे रुके हुए कामों को आज आप पूरा कर लेंगे, आपकी टेंशन कम होगी। घर खरीदने का प्लान बना रहे लोगों का प्लान आज कामयाब होने का योग है।
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। बिजनेसमैन आज अपने बिजनेस को और आगे बढ़ाने के लिए किसी दूसरे बड़े व्यापारी से डील फाइनल करेंगे। राजनीति के कामों में आज आप ज्यादा रूचि लेंगे, आपके अच्छे कामों की आज तारीफ़ होगी। सोशल मीडिया से जुडक़र लोग अपनी अलग पहचान बनायेंगे।
धनु राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको अच्छी खबर मिलने के योग हैं यह ख़ुशी आपके घर में बेटे के करियर को लेकर हो सकती है। आज ऑफिस में आपको नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करके आपको भी ख़ुशी होगी। आज की शाम परिवार वालों के साथ बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। आज माता-पिता के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं ।
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपको किसी व्यक्ति से बातचीत करके ख़ुशी मिलेगी साथ ही आप कुछ नया भी सीखने को पाएंगे। आज आप कोशिश करेंगे कि आपका व्यवहार सभी के प्रति अच्छा हो और किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।
कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको पारिवारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा आपका सही मार्गदर्शन घर के सभी सदस्यों के दिल में एक-दूसरे के प्रति प्यार बढ़ा देगा। आज किसी को दिए पैसे आपको मिल जायेंगे इससे आपको आर्थिक सपोर्ट मिलेगा साथ ही आप कुछ नया खरीदने का विचार करेंगे।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप ऑफिस में किसी काम को आसानी से करेंगे जिससे आपके जूनियर और सीनियर सभी तारीफ करेंगे, आपका कॉन्फिडेंस बढेगा साथ ही आपकी रेस्पेक्ट में भी इजाफा होगा। आज किसी काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी होगी, शाम को किसी रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा सकते हैं। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

Previous articleऑपरेशन सिंदुर स्थगित हुआ है, खत्म नहीं
Next articleएसआईए की बड़ी कार्रवाई : श्रीनगर, गांदरबेल और हंदवाड़ा में कई ठिकानों पर मारा छापा