माना पीएचई विभाग का आभार
सीहोर। अ.जा.ज.पि.वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण परिषद के प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र खंगराले जाटव दलित चिंतक के प्रयासों से तकीपुर ग्राम की दलित बस्ती में भीषण जलसंकट को देखते हुए नवीन बोर खनन कार्य लगभग 400 फिट कराया गया। उक्त बस्ती में पानी का भीषण जल संकट था। उक्त कार्य कराये जाने से भीषण जलसंकट से बस्ती के लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सकेगा। बोर खनन कार्य को लेकर श्री खंगराले द्वारा कई दिनों से पत्राचार किया जा रहा था। इस अवसर पर नवीन बोर मशीन के चालक मैकेनिक लल्लन कोल, अभिषेक लोधी, शिवम लोधी का तकीपुर , महुआखेड़ी पंचायत के पूर्व जन प्रतिनिधि पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजा विभाग जिला सीहोर सीताराम भारती द्वारा पुष्पमालाऐं पहनाकर स्वागत किया गया तथा उपस्थित जनता द्वारा कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य विभाग जिला सीहोर प्रदीप सक्सेना, पीएचई सीहोर के सहायक यंत्री एन.आर.अहिरवार का आभार माना। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नरेन्द्र खंगराले, सीताराम भारती, ठेकेदार भागीरथ प्रजापति, गेंदालाल राठौर, पूर्व सरपंच नंदकिशोर मालवीय, ग्राम पटेल लखन परमार, जितेन्द्र प्रजापति, मांगीलाल भारती, केशर सिंह प्रजापति, प्रीतम मालवीय, मुन्नालाल जायसवाल, लीला बाई मालवीय, प्रेम बाई प्रजापति, संगीता यादव, चन्द्रकला भारती, आशा प्रजापति, प्रमिला अहिरवार, गीता भारती, सावित्री प्रजापति, भारती कोरी, सीमा बारेला, बविता परमार आदि ग्रामीणजन उपस्थित थे।








