आज कलश यात्रा के साथ आरंभ होगी सात दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव

Join Us

सीहोर। चित्रांश समाज और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सीहोर के तत्वाधान में रविवार से शहर के पटेल मार्केट स्थित रुकमीण गार्डन में आयोजित होने वाली सात दिवसीय मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जीवन गाथा श्रीराम कथा ज्ञान महोत्सव का श्रीगणेश कलश यात्रा के साथ किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा अध्यक्ष प्रदीप कुमार सक्सेना और शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को शाम पांच बजे शहर के शुगर फैक्ट्री स्थित त्यागी बाबा आश्रम से कलश यात्रा निकाली जाएगी और जो प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंचेगी। रात्रि आठ बजे से कथा संत उद्वावदास महाराज के द्वारा वाचन किया जाएगा। महासभा और चित्रांश समाज ने सभी क्षेत्रवासियों से कथा श्रवण करने की अपील की है।

Previous article68 वर्षीय ने पाकिस्तान बार्डर पर तैनात होने के लिये लिखा पत्र
Next articleजिला माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वाधान में मनाया परिवार दिवस