तैयारी को लेकर किया जा रहा है जनसम्पर्क
सीहोर। अखिल भारतीय मालवीय बलाई समाज के तत्वाधान में सीहोर मे आगामी दिनांक 8 जुन 2025 को पदम श्री प्रहलाद सिंह टिपानिया के श्रीमुख से कबीर भजन संध्या को आयोजन होने जा रही है। जिसमें जनप्रतिनिध, समाजसेवी सहित बड़ी संख्या सामाजिक बन्धु उपस्थित रहेगें। इस हेतु शनिवार, 17 मई को ग्राम बिजोरी, चांदवाड, निपानियों, कपूरी मे जनसंपर्क किया गया। जिसमें सामाजिक बंधुओं का भरपूर सहयोग मिला। जनसंपर्क मे संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनार सिंह मालवीय, प्रदेश संयोजक बी.एल मालवीय, युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मालवीय, कोषाध्यक्ष कमल मालवीय कवि, समाजसेवी मांगीलाल मालवीय ने अनेक गाँवों मे घर-घर जनसंपर्क किया।








