सीहोर/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वी किश्त माह जून के प्रथम सप्ताह में वितरित होना संभावित है। अधिक से अधिक हितग्राहियों को योजना का लाभ प्राप्त हो, इसके लिए आवश्यक है कि मई 2025 तक समस्त आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर ली जाऐं। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने गत दिवस इस संबंध में सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को निर्देश दिये कि पीएम किसान सैचुरेशन अभियान 31 मई,2025 तक किया जाये जायेगा। इस दौरान समस्त कार्यवाही पूर्ण किया जाना सुनिश्चित की जाये। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने गत दिवस सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये की निर्धारित समय अन्तर्गत विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाए, पटवारियों द्वारा हितग्राही सूची एवं बी-1 का वाचन ग्राम सभा में किया जाए, छूटे हुए पात्र हितग्राहियों एवं मृत हितग्राहियों का चिन्हांकन कर सूचीबद्ध पोर्टल पर अद्यतन की जाये, योजना के तहत पंजीयन एवं अनिवार्य कार्यवाही (फार्मर आईडी, ई- केवायसी, आधार बैंक खाता लिंकिंग) की जानकारी अद्यतन की जाये। हितग्राहियों को मार्च 2025 से फार्मर आईडी जनरेट होने पर ही योजना का लाभ प्राप्त होगा। स्थानीय युवा एवं पटवारियों को फार्मर आईडी के लिए लक्ष्य नियत किया जाये, कृषकों को फार्मर आईडी बनाये जाने के लिए आवश्यक सहयोग दिया जाए, जिससे वह स्वयं फार्मर आईडी बनाने की कार्यवाही सुनिश्चित कर सकें। मृत हितग्राहियों का चिन्हांकन एवं पात्र वारिसान का पंजीयन किया जाये, ग्राम सभा में चिन्हित मृत हितग्राहियों की जानकारी पीएमकिसान पोर्टल पर अद्यतन की जाये। छूटे हुये पात्र हितग्राहियों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाये। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि बी-1 वाचन के माध्यम से छूट हुए हितग्राहियों को सूचीबद्ध किया जाए। पीएम किसान पोर्टल पर सैल्फ रजिस्ट्रेशन के माध्यम से छूटे हुए पात्र हितग्राहियों के पंजीयन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। लंबित कार्यवाही (ई-केवायसी, आधार बैंक खाता डीबीटी के लिए इनेबल, भूमि लिंक), पीएम किसान पोर्टल एप मोबाईल एप के माध्यम से ई-केवाईसी की कार्यवाही की जाये। सीएससी केन्दों का सहयोग लिया जाये, हितग्राही बायोमेट्रिक डिवाईस के माध्यम से ई-केवायसी पूर्ण कर सकें। आधार बैंक खता डीबीटी के लिए इनेवल, आईपीपीबी’ (इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक) के माध्यम से नवीन खाता खोलकर कार्यवाही की जा सकती है, जिसके लिए जिले में आईपीपीबी के प्रतिनिधि को अभियान में सम्मिलित किया जाये। हितग्राही संबंधित बैंक शाखा में जाकर यह कार्यवाही पूर्ण कर सकते हैं। भूमि लिंक सारा पोर्टल पर उपलब्ध डैशबोर्ड के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर संबंधित हितग्राहियों की भूमि की जानकारी लिंक करने की कार्यवाही सारा पोर्टल के माध्यम से पटवारियों द्वारा सुनिश्चित की जाये।








