अनुष्का-विराट कोहली की कब हुई पहली मुलाकात? क्रिकेटर की कौन सी बात ने जीता एक्ट्रेस का दिल

Join Us

हाल ही में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। अनुष्का और विराट को फैंस एक आइडल कपल की तरह देखते हैं। जानिए, इस जोड़े की मुलाकात पहली बार कहां हुई? ये कब शादी के बंधन में बंधे? और कौन सी बातें इन्हें एक-दूसरे की पसंद है? बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने इंडियन क्रिकेटर्स से शादी की, इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा भी शामिल हैं। क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी को एक लंबा वक्त हो चुका है। हम आपको यहां बता रहे हैं कि इनकी लव स्टोरी, मैरीड लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में।  बॉलीवुड एक्ट्रेसेस और क्रिकेटर्स को अक्सर ही एड फिल्मों में देखा जाता है। कुछ मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो एक शैंपू का एड विराट और अनुष्का ने किया था। यही इनकी पहली मुलाकात थी, इसके बाद ही डेटिंग शुरू हुई। कुछ साल डेट करने के बाद साल 2017 के दिसंबर माह में अनुष्का और विराट शादी के बंधन में बंध गए। 11 जनवरी 2021 को अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया, वहीं 15 फरवरी 2024 में बेटे अकाय को जन्म दिया। इन दिनों अनुष्का फिल्मों से दूर अपने बच्चों की परवरिश में पूरा समय दे रही हैं, विराट भी परिवार के साथ ही अधिक समय गुजारते हैं। विराट कोहली को जब अनुष्का शर्मा डेट कर रही थी तो उस दौरान एक खास बात उन्हें क्रिकेटर की पसंद आई। अनुष्का ने साल 2023 में इंडियन स्पोट्र्स ऑनर्स से जुड़े एक इवेंट में कहा था, ‘डेटिंग करने से पहले मुझे विराट की एक बात अच्छी लगी, वो थी इसकी याददाश्त। मुझे लगा ये बात मेरे लिए काफी मददगार होगी।’ विराट कोहली की अच्छी याददाश्त के कारण ही अनुष्का उनके करीब आईं।

Previous article‘सनम तेरी कसम’ के पोस्टर से मावरा हुसैन की छुट्टी, भारत के खिलाफ जहर उगलने पर हुआ एक्शन 
Next article‘तारक मेहता’ की निधि भानुशाली का ग्लैमरस लुक