अभिनय में कदम रखने से पहले डॉक्टर थीं साई पल्लवी

Join Us

मुंबई (ए)। बालीवुड अभिनेत्री साई पल्लवी का आज जन्म दिन है। 9 मई 1992 को जन्मी साई पल्लवी की एक दिलचस्प यात्रा रही है। अभिनय में कदम रखने से पहले साई एक डॉक्टर थीं, लेकिन उन्होंने अपने डॉक्टर के पेशे को छोडक़र अभिनय में अपना करियर बनाने का निर्णय लिया।
उनकी प्राकृतिक सुंदरता के कारण उन्हें ‘नेचुरल ब्यूटी’ के नाम से जाना जाता है, और वह बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक लोकप्रिय चेहरा बन चुकी हैं। साई पल्लवी को 2019 में एक फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन के लिए 2 से 3 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। अभिनेत्री ने यह स्पष्ट किया कि वह इस तरह के उत्पादों का प्रचार नहीं करना चाहतीं, क्योंकि उनका मानना है कि प्राकृतिक रूप में जो रंग वह हैं, वह सही है। साई पल्लवी का यह फैसला सोशल मीडिया पर सराहा गया, और उनके प्रशंसकों ने इसे उनका बेहतरीन निर्णय बताया। साई की अभिनय, खूबसूरती और सरलता को तो सराहा जाता है, लेकिन उनका मुखर व्यक्तित्व उन्हें कभी-कभी विवादों में भी डाल देता है। हाल ही में उन्होंने निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर एक बयान दिया, जिससे विवाद खड़ा हो गया।
साई ने कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और हत्या की घटना को गौ तस्करी करने वालों से जोड़ते हुए कहा कि अगर हम धार्मिक संघर्ष की बात कर रहे हैं, तो क्या इन घटनाओं में अंतर है? साई पल्लवी ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में कस्तुरी मान फिल्म से की थी। इसके बाद उन्होंने काली, मिडिल क्लास, मारी, लव स्टोरी, श्याम सिंह रॉय, गार्गी, अमरन, तंडेल जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता।

Previous articleफिर दहल उठा पाकिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा में हुआ आत्मघाती हमला, 2 पुलिसकर्मियों की मौत; कई घायल
Next articleपाक एक्ट्रेस ने ऑपरेशन की निंदा की तो सुरभि ने लगाई क्लास