ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश सहित दुनिया को दे दिया साफ संदेश

Join Us

नई दिल्ली (ए)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओं के सुहाग के बदले की कार्रवाई से हुई है, लेकिन उसमें सिर्फ पाकिस्तान और चीन ही नहीं पूरी दुनिया को साफ संदेश दिया गया है।भारत ने साफ शब्दों में दुनिया को बताया है कि पहलगाम हमले में धर्म पूछकर सैलानियों की हत्या के बावजूद पाकिस्तान के खिलाफ सोच समझकर सटीक कार्रवाई की गई, और वहां न सेना के खिलाफ थी, न पड़ोसी मुल्क के आम अवाम के खिलाफ-लेकिन उसके बाद पाकिस्तान की तरफ से जो कुछ हो रहा है, वहां वास्तव में एक्ट ऑफ वॉर है।ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े एक बड़े अधिकारी ने एक मीडिया रिपोर्ट में बताया है, हम सर्वोत्तम नतीजों के लिए तैयार हैं, लेकिन जो भी होगा उसके लिए भी पूरी तरह तैयार हैं।जो संदेश पाकिस्तान और चीन के लिए है, बिल्कुल वहीं बांग्लादेश और श्रीलंका ले लिए भी है। हाल फिलहाल, बांग्लादेश भी बीती बातें भुलाकर पाकिस्तान के साथ नए सिरे से रिश्ता निभाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के व्यापक स्वरूप को देखकर बांग्लादेश को अक्ल आ जानी चाहिए।
एक संदेश अपने लिए भी
पाकिस्तान में पैदा होने वाले आतंकवाद का स्थायी समाधान कभी नहीं मिलेगा। भारत को पाकिस्तान के खिलाफ अपनी रणनीति में आमूल-चूल परिवर्तन की जरूरत है। जिसमें सरकार, सेना और आम नागरिकों को अपना रवैया पाकिस्तान के प्रति बदलना होगा। अब पाकिस्तान को लेकर किसी तरह के सॉफ्ट कॉर्नर की गुंजाइश नहीं है।

Previous articleआज का राशिफल
Next articleयुद्ध भडक़ाने के लिए अग्रिम मोर्चों की तरफ बढ रही है पाकिस्तान सेना, भारतीय सेनाएं भी पूरी तरह तैयार