नर्सिंग भगवान जन्मोत्सव पर विशाल भण्डारा आज

Join Us

सीहोर। नर्सिंग भगवान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में स्थानीय कोलीपुरा लक्ष्मी नर्सिंग मंदिर पर यज्ञ हवन व पूजन अर्चन के साथ ही विशाल भण्डारे का आयोजन आज दिनांक 11 मई 2025, रविवार को यज्ञ हवन प्रात: 11 बजे से एवं सांय 5 बजे से विशाल भण्डारा किया जा रहा है। उक्त धर्ममय आयोजन में श्री-श्री 1008 महामण्डलेश्वर श्री महन्त रामभूषण दास जी महाराज एवं महन्त श्री राघव दास त्यागी जी महाराज का आशीर्वाद भी भक्तजनों को प्राप्त होगा। इस पावन अवसर पर महन्त प्रेमदास जी महाराज, महंत तुलसीदास महाराज एवं महन्त माधवदास जी महाराज, लखनदास त्यागी जी महाराज पंचमुखी हनुमान मंदिर भोपाल से पधारेगें।
इस मौके पर कोलीपुरा वासी एवं सीहोर के सभी भक्तजनों सहित मंदिर पूजारी महंत रामदास जी महाराज ने धर्मप्रेमी बन्धुओं से भोजन प्रसादी कर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

Previous articleभारत मां की आरती कर भारत की सुख-समृद्धि की कामना के साथ लहराया तिरंगा
Next articleराहुल बोले और विवाद न हो