भारतीय कृषि को आर्थिक रूप से लाभप्रद बनाने के लिए समाधान खोजने की जरूरत : गडकरी

Join Us

नई दिल्ली (ए.)। केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय कृषि को आर्थिक रूप से लाभप्रद बनाने की जरूरत है क्योंकि देश को आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है। यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि भारत की कृषि को ऊर्जा और बिजली क्षेत्र की ओर विविधता देने की जरूरत है, क्योंकि देश में खाद्यान्नों के भंडारण की पर्याप्त क्षमता नहीं है। ग्रामीण और आदिवासी भारत में रोजगार की संभावनाएं बढ़ाने की भी जरूरत है, क्योंकि ये क्षेत्र गंभीर आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। मंत्री ने कहा, भारतीय कृषि आर्थिक रूप से बहुत लाभप्रद नहीं है। अब, यह वह समय है जब हमें यह समाधान खोजने की आवश्यकता है कि हम अपनी खेती को आर्थिक रूप से लाभप्रद कैसे बना सकते हैं। उन्होंने कहा, इसके बिना, हम आत्मनिर्भर भारत नहीं बना सकते।

Previous articleआतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ आ खड़ा हुआ ब्राजील
Next articleभारत-नेपाल बॉर्डर पर चार चीनी नागरिक गिरफ्तार, अवैध रूप से प्रवेश करने की थी कोशिश