भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री पहुंचे दिल्ली

Join Us

नई दिल्ली (आरएनएस)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुए है। इस बीच पूर्व निर्धारित बैठक में हिस्सा लेने ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची नई दिल्ली पहुंच गए हैं। वो 20वीं भारत-ईरान संयुक्त आयोग बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची का भारत दौरा रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से है। दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देश भारत-ईरान मैत्री संधि की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची का स्वागत किया गया। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए विभाग के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, भारत-ईरान संयुक्त आयोग की बैठक के लिए नई दिल्ली पहुंचने पर विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Previous articleभारत के हमले से पाकिस्तान में खौफ, संसद में रोते हुए पूर्व मेजर बोले- अल्लाह हमारी हिफाजत करे
Next articleचंडीगढ़, अमृतसर समेत ये 27 एयरपोर्ट्स 10 मई तक रहेंगे बंद, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद 430 उड़ानें हुईं रद्द