भारत के सुदर्शन चक्र ने पाक की अक्ल लगाई ठिकाने, सारे हमले चंद मिनटों में हुए विफल

Join Us

नई दिल्ली (आरएनएस)। पाकिस्तान ने कल रात भारत के 15 से ’यादा सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश तो की लेकिन भारत के एस-400 डिफेंस सिस्टम ने पाक की साजिश को विफल कर दिया। भारत को नुकसान पहुंचाने के चक्कर में पाकिस्तान को अपने डिफेंस सिस्टम से हाथ गंवाने पड़े। दरअसल भारत ने लाहौर में एक वायु रक्षा प्रणाली को निष्क्रिय कर दिया। स्-400 की सबसे बड़ी खासियत इसका मोबाइल होना है। यानी रोड के जरिए इसे कहीं भी लाया ले जाया जा सकता है। इसमें 92हृ6श्व इलेक्ट्रॉनिकली स्टीयर्ड फे’ड ऐरो रडार लगा हुआ है जो करीब 600 किलोमीटर की दूरी से ही मल्टीपल टारगेट्स को डिटेक्ट कर सकता है। ऑर्डर मिलने के 5 से 10 मिनट में ही ये ऑपरेशन के लिए रेडी हो जाता है।
स्-400 एक अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम है, जिसे रूस के एलमाज सेंट्रल डिजाइन ब्यूरो ने बनाया है। ये सिस्टम मिसाइल, ड्रोन, फाइटर जेट्स और रॉकेट लॉन्चर जैसे हवाई हमलों को रोकने में कारगर है। स्400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम के एक रेजीमेंट में आठ लॉन्चर होते हैं। मतलब आठ लॉन्चिंग ट्रक और हर एक ट्रक में चार लॉन्चर होते हैं। हर लॉन्चर से चार मिसाइलें निकलती हैं। एक रेजीमेंट कभी भी &2 मिसाइलें दाग सकता है। यह आसमान से घात लगाकर आने वाली किसी भी मिसाइल को पलक झपकते ही बर्बाद करने की क्षमता रखता है। भारत ने पहली बार इसका इस्तेमाल किया है। यह नाम रूस में बने स्-400 ट्रायम्फ एयर डिफेंस सिस्टम और भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र को मिलाकर बनाया गया है। सुदर्शन चक्र बहुत तेज, सटीक और शक्तिशाली माना जाता है।

Previous articleभारत ने पाकिस्तान पर फिर किया हमला, मिसाइल लॉन्चर से एयर डिफेंस सिस्टम किया तबाह
Next articleसिर्फ 15 मिनट मुसलमानों को सौंप दो सत्ता, पाकिस्तान का मिटा देंगे नामोनिशान