भारत को एक और सफलता, कंधार हाईजैक कांड का मास्टरमाइंड ढेर

Join Us

इस्लामाबाद,(ए)। आपरेशन सिंदूर को लेकर नया अपडेट सामने आया है। खबर है कि ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी रऊफ अजहर की मौत हो गई है। रऊफ असगर ढ्ढष्ट-814 प्लेन हाई जैक जिसे कंधार प्लेन हाई जैक के नाम से जाना जाता है उसका मास्टरमाइंड था। बुधवार को रऊफ अजहर ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों के जनाजे की नमाज पढ़ाता नजर आया था। भारत ने पहलगाम हमले के बाद फिर दोहराया था कि वो आतंकियों को घर में घुस कर मारेगा। रऊफ की मौत इसी का एक और उदाहरण है। रऊफ कंधार हाईजैक का मास्टरमाइंड था। कई आतंकी हमलों में उसका नाम सामने आया था। इससे पहले मंगलवार देर रात भारत सरकार की सैन्य कार्रवाई में मसूद अजहर का कुनबा उजड़ गया था। भारत की एयरस्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अजहर के परिवार के 10 सदस्य मारे गए थे जबकि उसके चार गुर्गे भी ढेर हो गए थे। इन घायलों में रऊफ भी था।
00

Previous articleजम्मू में पाकिस्तान ने किया ड्रोन से मिसाइल हमला, भारतीय सेना ने मार गिराए 8 ड्रोन
Next articleपाकिस्तान का एफ-16 भारत ने मार गिराया, भारत के फाइटर विमानों ने जम्मू से उड़ान भरी