सीहोर । गुरुवार को जनपद सदस्य प्रतिनिधि जय सिंह भारती और कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यालय पहुंचकर कार्यपालन यंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन संभागीय लेखाधिकारी एनके मीणा को सौंपा । ज्ञापन के माध्यम से जय सिंह भारती और पंकज शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत पिपलिया मीरा के ग्राम पुरानी चंदेरी स्थित शमशान घाट पर पानी की कोई व्यवस्था नहीं है जिससे यहां अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है क्योंकि यह शमशान घाट गांव से काफी दूर है इसलिए लोगों की परेशानी और अधिक बढ़ जाती है । जनपद सदस्य प्रतिनिधि जय सिंह भारती और कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने कार्यपालन यंत्री से तत्काल पुरानी चंदेरी स्थित शमशान घाट में बोर खनन कराए जाने की मांग की है ताकि आम जनता को परेशानियों का सामना ना करना पड़े और इस भीषण गर्मी में यहां अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को राहत मिल सके ।








