कांग्रेसजनों ने मनाया जश्न, बाँटी मीठाईयाँ
दुश्मन की बात आयेगी, तो पक्ष-विपक्ष सहित पुरा देश एक साथ खड़ा है-राजीव गुजराती
सीहोर। पहलगाम में 22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 26 पर्यटकों को मार डाला था। तभी से पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना की ओर से बड़ी कार्रवाई की उम्मीद की जा रही थी।
पहलगाम आतंकी हमले के 15 वें दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए देश के वीर जवानों ने मंगलवार आधी रात के बाद एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान व पीआके के नौ आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए। भारतीय सेना के द्वारा आतंकवादियों के ठिकानों को ढेर किये जाने पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में कांगे्रसजनों द्वारा खुशी का इजहार करते हुए आतिशबाजी चलाई गई मीठाई वितरित की करते हुए भारतीय सेना की जवाबी कार्यवाही पर सभी को बधाई दी गई। इस अवसर पर राजीव गुजराती ने बताया कि जब भी दुश्मन की बात आयेगी तो देशहित में पक्ष-विपक्ष सहित पुरा देश एक साथ खड़ा है। उन्होने आगे बताया कि पाकिस्तान को सबक सिखाने और आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर चलाया। हमले में जिन आतंकी समूहों के ठिकानों को निशाना बनाया गया, वे भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की साजिश रचने और निर्देशन करने के लिए उपयोग किए जाते थे। भारतीय सेना के अनुसार, पाकिस्तान व पीओके में आतंक के कुल नौ ठिकानों पर कार्रवाई की गई। पाकिस्तान के किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है। भारतीय सशस्त्र बलों की इस कार्रवाई से आतंकवादी समूहों के खिलाफ एक कड़ा संदेश गया है। साथ ही उन्होने कहा कि पीओके जो कि भारत का अभिन्य हिस्सा है, उसको भारत में ले लेना चाहिये। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित कांग्रेसजनों में निशांत वर्मा सीहोर ब्लाक अध्यक्ष, विवेक राठौर नेता प्रतिपक्ष, प्रीतम दयाल चौरसिया, सुनील दुबे, रामायण प्रसाद शुक्ला, नरेन्द्र खंगराले, घनश्याम यादव, मजीद अंसारी, हसीन कुरैशी, के.के.रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर, कमलेश चाण्डक, असरफ अली, आसिफ अंसारी, गजराज परमार, तनश्कि त्यागी, नितिन उपाध्याय, अरबाज खान, नितिन परमार, ओम सोनी, महंदी हसन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।








